राजनीति
Trending

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हरियाणा में सभी भाजपा कार्यालयों का घेराव किया

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यालयों का घेराव करने पहुंचे। दोपहर साढ़े 12 बजे AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया।

AAP नेता पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे वर्करों पर पुलिस के लाठीचार्ज से भी नाराज हैं। कुरुक्षेत्र के प्रदर्शन में घायल होने के बावजूद AAP की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कैथल और वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने रोहतक में प्रदर्शनकारियों की अगुआई की।

Online Dainik Bhaskar

Related Articles

Back to top button