Crime
हनीट्रैप में फंसाकर रुपए ऐंठने वाली महिला रंगे हाथों गिरफ्तार-3 लाख रुपए हड़प चुकी थी,साढ़े 3 लाख की कर रही थी मांग
रेवाड़ी में हनीट्रैप में फंसाकर रुपए ऐंठने वाली महिला को पुलिस ने ट्रैप लगाकर रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला अब तक युवक को झूठे केस में फंसाने के नाम पर 3 लाख रुपए हड़प चुकी थी। वहीं अब फिर से साढ़े 3 लाख रुपए की मांग कर रही थी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित करके महिला को काबू किया।
रेवाड़ी के मयूर विहार निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 3 साल पहले पपीता नाम की लड़की से मुलाकात हुई थी। उसने उसे कमरा किराए पर दिलाया था। इसके बाद उसका पपीता के पास आना-जाना हो गया। बाद में पपीता के पास ऊषा भी आकर रहने लगी। उसने जरूरत के समय उनकी मदद भी की। करीब एक-डेढ़ साल पहले ऊषा रेवाड़ी से दिल्ली जाकर रहने लगी। वहीं पपीता ने ब्यूटी पार्लर की दुकान कर ली।
पीड़ित सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की। सुनील से मांगे गए साढ़े 3 लाख रुपए को 500-500 रुपए की 7 गडि्डयां ली। जो पीड़ित सुनील को दिए और उनके नंबर नोट कर लिए। साथ ही सुनील से कहा कि वह ऊषा को रुपए देकर SHO के फोन पर मिस कॉल करे। इसके बाद पीड़ित सुनील महेंद्रगढ़ रोड पर रेलवे पुल पर ऊषा का इंतजार करने लगा। वहीं पुलिस टीम पीछे तैयार थी।
कुछ देर में एक महिला सुनील की गाड़ी के पास आई और गाड़ी में बैठ गई। इसी दौरान सुनील ने SHO के फोन पर मिस कॉल दे दी। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर महिला को काबू किया और नाम पूछा तो उसकी पहचान रेवाड़ी निवासी ऊषा के रूप में हुई। उससे साढ़े 3 लाख रुपए भी बरामद हुए।