आज का तापमान : शीत लहर से राहत नहीं- बढ़ सकती है ठिठुरन !
पूर्वानुमान: आसमान मुख्यतः साफ़ रहेगा। सुबह घना से बहुत घना कोहरा। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 एवं 04 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दिल्ली- एनसीआर में चल रही शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। इस के साथ ही कोहरे और शीतलहर के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली कई उड़ानों में देरी हुई। कोहरे के कारण खराब दृश्यता के बीच कई ट्रेनों के विलंबित होने के कारण यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते देखा गया। दिल्ली हवाईअड्डे ने घने कोहरे के कारण उड़ान परिचालन में देरी की सूचना दी है, जिससे (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय) आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुईं।राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की आशंका जताई है। कुछ दिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। अगले दिनों में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ होने से रात का तापमान गिर सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़त हो सकती है। 22 जनवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है।