बिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशख्सियत
Trending

भारतीय जनता पार्टी ने रेवाड़ी से वंदना पोपली को दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर वंदना पोपली को कुर्सी पर बैठाया।

भाजपा नेत्री वंदना पोपली को एक बार फिर पार्टी हाई कमान ने जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। वे आठ महीने पहले पार्टी की जिलाध्यक्ष बनी थीं। अपने छोटे से कार्यकाल में पार्टी नेतृत्व व लोगों का दिल जीतने वाली वंदना पोपली पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। सोमवार को जैसे ही उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया गया, पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे और वंदना पोपली को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। जेपी दलाल ने उम्मीद जताई कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगी और सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली को दोबारा से जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने उनके नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें सर्वसम्मति से दोबारा जिला अध्यक्ष चुना गया है।
भाजपा के जिला कार्यालय में उनके नाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. वंदना पोपली को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का समर्थक माना जाता है। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन अरविन्द यादव, सतीश खोला, हुकम चन्द यादव व कृष्ण कुमार मौजूद रहे। स्पीच :: जेपी दलाल :: पूर्व कृषि मंत्री।

Related Articles

Back to top button