Crimeदेश-दुनिया

सुखदेव गोगामेड़ी के हत्या आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या आरोपी दो शूटर और उनका एक सहयोगी चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली और राजस्थान की पुलिस में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार रात को सेक्टर 21 स्थित कमल रिसोर्ट से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में रोहित राठौर, नितिन फौजी और उधम सिंह शामिल हैं। रोहित राठौर और नितिन फौजी शूटर हैं, जबकि उधम सिंह उनके सहयोगी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को करीब 7:30 बजे ये तीनों कमल रिसोर्ट पहुंचे थे। इन्होंने एक ऑटो किराए पर लिया हुआ था। ऑटो चालक को इन्होंने बताया था कि वह मनाली से आए हैं और अब उन्हें चंडीगढ़ घूमना है। कुछ देर वे होटल में रुके। नहा धोकर उन्होंने थोड़ा आराम किया और फिर घूमने जाने के लिए रिजॉर्ट से नीचे उतरे। पहले से ही उनका इंतजार कर रही दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button