देश-दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड से आए विद्यार्थीयों ने अभिमन्युपुर में देखा अदिति वन सूर्यकुण्ड का नजारा ।

कुरुक्षेत्र । युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड के 50 विद्यार्थी रविवार को अभिमन्युपुर गांव देखने पहुंचे। अदिति वन सूर्यकुण्ड तीर्थ पर पहुंचे इन विद्यार्थियों ने तीर्थ के दर्शन किए और निर्माणाधीन चक्रव्यूह का अवलोकन भी किया। विद्यार्थियों को गांव की सफाई, स्वच्छता और विकास बहुत पसंद आया। आईआईआईटी रांची सहित झारखंड के विभिन्न तकनीकी शिक्षण संस्थानों के इन विद्यार्थियों ने महाभारत के इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई और ग्रामीण जीवन के विविध आयाम भी देखे।

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत यह विद्यार्थी संस्कृति से रूबरू होने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। अभिमन्युपुर पहुंचने पर सरपंच के गौरव जैलदार, बाबा विप्रदास जी, अदिति वन सूर्यकुंड समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान, सचिव मोहन लाल नागपाल, कोषाध्यक्ष हरिचरण शर्मा, महासचिव जसमेर सिंह चौहान, सुभाष चंद, रगबीर सिंह, शीशपाल, पंचायत सदस्य बाबू राम चौहान, विनोद लोहट, शिवनंदन शर्मा, मनदीप शर्मा, अनुज शर्मा और विकास शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, मुकेश चौहान ने इस प्रतिनिधिमंडल का मंत्रोच्चार व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

झारखंड से आई डॉ. कीर्ति कुमारी और डॉ. डी सी ने इस भ्रमण को यादगार बताया। विद्यार्थियों ने बनखंडी महादेव, ठाकुरद्वारा और बाबा हठीगिरि जी महाराज के दर्शन किए। चक्रव्यूह के निर्माण को देख विद्यार्थी रोमांचित नजर आए। गांव की संस्कृति और कृषि देखने विद्यार्थी विराट पोल्ट्री फार्म पर पहुंचे। उन्होंने मुर्गी पालन, गेहूं, गन्ने और मटर की खेती के बारे में जानकारी ली। हमारे साथी जसमेर सिंह चौहान ने फार्म पर इन विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. सेंथिल, डॉ. यशस्वी चंद्र, डॉ. कृष्ण कुमार व कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button