सिरसा का रणवीर फुटबॉल चैंपियनशिप में दिखायेगा दमखम

राजेंद्र कुमार
सिरसा। पश्चिम बंगाल में अन्डर 14 सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में सिरसा के गांव मल्लेकां का फुटबाल खिलाड़ी दम दिखायेगा। खिलाड़ी रणवीर सिंह का अन्डर 14 सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम में चयन हुआ है। इन दिनों रणवीर सिंह गुरूग्राम में चल रहे शिविर में अपना पसीना बहाते हुए कड़ी मेहनत कर रहा है। रणवीर सिंह के अन्डर 14 चयन पर खेल प्रेमियों व जिले में खुशी का माहौल है।
जानकारी देते हुये जिला फुटबॉल एसोसिएशन सिरसा के प्रधान डा. विनोद स्वामी व महा सचिव मनदीप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि टीम के लिए 11 अगस्त से 13 अगस्त तक गुरूग्राम में ट्रायल हुआ था। ट्रायल में अपने अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही जिला फुटबॉल एसोसिएशन सिरसा के रणवीर सिंह का चयन हुआ।
आगामी 3 सितम्बर को हरियाणा का वेस्ट बंगाल के साथ, 5 सितम्बर को हरियाणा का गोआ व 7 सितम्बर को हरियाणा का मणीपुर के साथ फुटबाल मैच होगा।