राजनीति
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की साहिबा को मिला सर्वश्रेष्ठ यूथ कोर्डिनेशन पुरस्कार
योगेश दलाल चंडीगढ़
हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर साहिबा को सर्वश्रेष्ठ यूथ कोर्डिनेशन के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। विश्व्विध्यलय के प्रवक्ता ने बताया कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ द्वारा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रास एडवेंचर कैंप का आयोजन 19 से 23 जून 2023 तक मनाली में किया गया था जिसमें 10 विश्वविद्यालयों एवं सात महाविद्यालयों के 88 महिला विद्यार्थियों एवं यूथ रेड क्रॉस काउंसलर्स ने भाग लिया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने भी इस कैंप में भागीदारी की थी जिसमें कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र की यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर साहिबा को सर्वश्रेष्ठ यूथ कोर्डिनेशन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा एवं यूथ रेड क्रॉस की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शुचिस्मिता ने साहिबा और केयू की रेड क्रॉस की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।