हरियाणा विधासभा के मानसून सत्र की तैयारी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक
चंडीगढ़ में 9 अगस्त को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे अध्यक्षता

चंडीगढ़- हरियाणा कांग्रेस विधानसभा के 25 अगस्त से आरंभ होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों में जुट गई है। मानसून सत्र में प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने 9 अगस्त को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।
यह बैठक विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शाम चार बजे होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक सात अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली बैठक के तुरंत बाद बुलाई है।
सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए जाने वाले संदेश के बारे में भी कांग्रेस विधायकों को जानकारी दी जाएगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मानसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी। कांग्रेस राज्य में आई बाढ़ और उससे हुए जानमाल के नुकसान पर सरकार की घेराबंदी करने के लिए तैयार है।