राजेन्द्र कुमार सिरसा।
गुरु गोविंद सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर सिरसा के बाजारों में नगर कीर्तन निकाला गया यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री दशमी पातशाही से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन की अगवाई पंज प्यारे कर रहे थे। पंज प्यारों के आगे आगे मार्ग को साफ कर पुष्प बिछाये जा रहे थे। स्थानीय विधायक गोकुल सेतिया भी नगर कीर्तन के दौरान बाबा जी की पालकी के साथ साथ चले। नगर कीर्तन के दौरान जहां रागी व दाढ़ी जत्थों ने धार्मिक व शहीदी वीरों के गुणगान किये वहीं गतका पार्टी व अन्य ग्रुपों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। बाजार में जगह-जगह पकोड़े चाय व अन्य खाद्य पदार्थों के लंगर लगाए गए।

नगर कीर्तन के प्रबंधक मंडल के जगतार सिंह ने बताया कि आज के इस नगर कीर्तन में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान के विभिन्न रागी व दूसरे जत्थों ने हिस्सा लिया व अपने करतब दिखाये श्री अमृतसर साहिब से भी विशेष दल आया।
विधायक गोकुल सेतिया ने गुरु गोविंद सिंह प्रकाश उत्सव की पूर्व संध्या पर आमजन को बधाई देते हुए। गुरु गोविंद सिंग की कुर्बानी पर प्रकाश डाला। नगर कीर्तन के दौरान स्कूली बच्चे भी गुरु व उनके शिष्यों की पोशाकें पहन कर आये। इस दौरान महिलाओं की गिनती वर्णनीय थी। गतका पार्टियों ने शहीद भगत सिंह चौक, लाल बत्ती चौक, डॉ अम्बेडकर चौक, सहित अन्य चोराहों पर अपने कर्तब दिखाए। पंजाब से आए बैंड ग्रुप ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी।