Crime
साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ लोहारू पुलिस ने किया साइकिल रैली का आयोजन

हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत लोहारू में साईबर अपराध व नशे के बारे में विस्तृत जानकारी दी वही जागरूकता साइकिल रैली का किया आयोजन।*
हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जिला भिवानी में आम जनता को साइबर, महिला अपराध व नशे के प्रति जागरूक कार्यक्रमों को लगातार आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस के निर्देश पर प्रातः लोहारू में उप पुलिस अधीक्षक लोहारू श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक लोहारू ने बच्चे, कर्मचारी व अन्य विद्यार्थियों को साइबर अपराध व इसके बचाव के बारे में विस्तृत पूर्वक बतलाया।
कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यक्रम में महिला अपराध के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी वहीं इसकी शिकायत के लिए 1091 व हर थाने में महिला डेस्क हेल्प की स्थापना की गई है जिस पर पीड़ित महिला अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।
उप पुलिस अधीक्षक लोहारू के द्वारा स्कूल के बच्चों को साइबर अपराध इसके बचाव व साइबर या ऑनलाइन अपराध होने पर इसकी जानकारी 1930 पर अवश्य दर्ज करवाने। वही नशे के प्रभाव व नशे से दूर रहने के लिए विद्यार्थियों को बतलाया।
उप पुलिस अधीक्षक महोदय ने एक जागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।