कांग्रेस भवन में रक्त्दान कर मनाई स्व. राजीव गांधी जंयति
राजेंद्र कुमार
सिरसा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिवस स्थानीय कांग्रेस भवन में रक्तदान कर मनाया गया। युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें कांग्रेस जनों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिव शक्ति ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। कार्यक्रम आयोजक युवा कांग्रेस महासचिव वेद भाट ने कहा कि सूचना क्रांति के जनक भारत के शिल्पी पूवज़् प्रधानमंत्री स्वगीज़्य राजीव गांधी के कायज़्काल को देश भूल नहीं सकता। आज भारत तेजी से सूचना एवं इनफामेज़्शन टेक्नोलाजी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यह पूवज़् प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है। पंचायती राज गठन की बात हो, मतदान करने की उम्र सीमा 18 वषज़् की सौगात देश के युवाओं को देना, यह सब उत्कृष्ट कार्य देश नहीं भूल सकता। ऐसे ऊर्जावान प्रधानमंत्री के कार्यों का देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे।
इस दौरान पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने रक्त्दाताओं को हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्व. राजीव गांधी को प्रेरणा स्त्रोत बताया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके कार्यों को याद किया। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लड्डू भी वितरित किए गए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लादुराम पूनिया, विनीत कंबोज, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रतन गेदर, वेदप्रकाश भाट, वीरभान मेहता, राजेश चाडीवाल, संदीप नेहरा, देशराज दुग्गल, सहीराम सहारण, संगीत कुमार, तिलकराज चंदेल आदि उपस्थित थे।