देश-दुनिया

जम्मू कश्मीर के लाल चौक से निकली खाटू निशान यात्रा सिरसा पहुंची

राजेंद्र कुमार
सिरसा।  भजन सम्राट संजय मित्त्तल के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के लाल चौक से निकली खाटू निशान यात्रा सिरसा पहुंची। भजन सम्राट संजय मित्तल के तत्वावधान में पंजाब से हरियाणा के सिरसा में जैसे ही यात्रा ने प्रवेश किया। श्याम भक्तों ने फूलों व बैंडबाजों से गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बाबा की पावन आरती की गई। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। गायक संजय मित्त्तल द्वारा बाबा के सुनाए गए भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे।
      भजन सम्राट संजय मित्तल ने बताया कि जम्मू कश्मीर के लाल चौक से 7 जून से खाटू निशान यात्रा रवाना हुई। इससे पूर्व यहां तिरंगा फहराया जाता था, लेकिन पहली बार यहां श्याम बाबा और बालाजी महाराज की ध्वजा लहराते हुए श्रद्धालु चल रहे हंै। उन्होंने बताया कीपदयात्रा कर बालाजी महाराज सालासर व खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए विभिन्न प्रदेशों से होते हुए राजस्थान के खाटू श्याम धाम में 27 जुलाई को पहुंचेगी।
इस मौके पर भारत भूषण गुप्ता, सुनील गुप्ता, डा. श्याम सुंदर गुप्ता, संजीव रातुसरिया, शिवरतन शर्मा, पवन रातुसरिया, राजेश बागला, सरदार मनदीप सिंह, सन्नी चावला एंड गु्रप, गोबिंद शर्मा, आकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अंकुर गुप्ता, आयुष गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button