यह जानकारी देते हुए रेलवे अकादमी कोच व जिला सेपक टकरा संघ भिवानी के महासचिव सतबीर सिंह देहरान ने बताया कि आज भिवानी रेलवे स्टेशन से 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक केरल राज्य के कासरगोड जिले में आयोजित होने वाली 27वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम को रवाना किया गया। इस अवसर पर पहुंचे रेलवे विभाग से ए.डी.ई.एन दिनेश पुरोहित, जिला सेपक टकरा संघ भिवानी के अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा, स्टेशन सुपरिटेंडेंट कामिनी सिंह चौहान, राजीव तंवर राज्यभाषा अधिकारी बीकानेर, हमारा अपना फाउंडेशन से एस के सिंह, रितु परण ओला , मलय गुप्ता बीकानेर, आर.पी.एफ से सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, गुणपाल सिंह, राष्ट्रीय रेफरी सुनील छपार व बापोड़ा आई पी एस स्कूल संचालक नीता चौहान आदि ने सभी खिलाड़ियों को विजय होने का आशीर्वाद दिया।
प्रधान भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस हरियाणा टीम में पूरे हरियाणा राज्य से बी.डी.एस.ए रेलवे अकादमी, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, हिसार आदि जिलों से लड़की वर्ग में 8 लड़कियां वहीं लड़कों वर्ग में 15 लड़के हरियाणा प्रदेश की तरफ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें लड़कों के कोच राकेश जावला, टीम मैनेजर अमित कुमार रेवाड़ी, वहीं लड़कियों की कोच मोनिका और टीम मैनेजर सपना रहेंगी।
इस अवर पर उपाध्यक्ष जगदीप शर्मा, रेलवे विभाग से कार्यालय अधीक्षक सतीश शर्मा, हरियाणवी कलाकार इंदर सिंह लांबा, रामजस सैन, कुंदन लाल शर्मा, पंकज शर्मा, महेश फौजी, कोच अरुण बापोड़ा, धीरज, दीपक कुमार, जितेंद्र खनगवाल, मंजू रानी, ममता देहरान, सीमा रानी, हिना शर्मा,प्रतिभा विकास मंच से राजेश खटक, सोनू बुमरा, प्रमिला खनगवाल, मीनाक्षी सोलंकी, सज्जन इटकान, कमल कायत,शबनम, नंदिनी, सूरज, अनुज कोमल, शौर्य, कपिस, हरीश गौतम आदि उपस्थित रहे।