Religious and Culture
Trending

गऊ रक्षा चंडीगढ़(विहिप)ने गऊ माता का रेस्क्यू करवा,बचाई जान

 

चंडीगढ़(मनोज शर्मा)विश्व हिंदू परिषद गऊ रक्षा विभाग चंडीगढ़ प्रमुख जितेन्द्र कालरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जनवरी 2025 को राम दरबार के गऊ सेवक विशाल से सूचना मिली की जगतपुरा के पास एक गऊ माता बहुत ही जख्मी और दयनीय हालत में है। इसका जल्द से जल्द उपचार नहीं किया तो वह अपने प्राण त्याग बैठेगी।


तुरंत प्रभाव से विशाल और प्रकाश के साथ कुछ लोकल गऊ सेवक सुमित,विजय,मांगेरा, अंकित, सुदर्शन,विवेक ने गऊ माता को रेस्क्यू करके उपचार के लिए गऊ हॉस्पिटल फेस एक मोहाली भेज कर गऊ माता की जान बचाई।
इस पुण्य कार्य में प्रशाशन का भी पूर्ण सहयोग मिला। जिसके लिए जितेन्द्र कालरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button