ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
जयपुर निवारू रोड आनंद मार्केट में नव जन जागृति मंच व अन्नपूर्णा नारी संगठन के द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। “

जयपुर निवारू रोड आनंद मार्केट में नव जन जागृति मंच व अन्नपूर्णा नारी संगठन के द्वारा गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। ” गीत गाओ गणगौर के” की थीम पर महिलाओं ने राजस्थानी गीत “”इसर जी म्हरा जयपुर जाजोजी “,उचो चावरो चौखूटू “जैसे गीतों पर गीत गाए व सांस्कृतिक नृत्य भी किया। चेतना की शादी की पहेली गणगौर के बिंदोरा निकाला और सभी गणमान्य एवं विशिष्ट महिलाओ न उसे आशीर्वाद दिया स्वागतकर्ता मंजू गुप्ता ने सभी महिलाओं को सुहाग पिटारा देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंजू शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड), हर्षा गुप्ता, चेतना गुप्ता,डॉ सुरभि सिंह, प्रभा शर्मा, अर्चना शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूजा सैन, निरोज सैनी आदि महिलाएं उपस्थित रही।