हॉकी की चलती फिटी नर्सरी हैं पूर्व जिला खेल अधिकारी व खेल प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार

पूर्व जिला खेल अधिकारी व खेल प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार के सम्मान में तिगड़ाना में समारोह आयोजित
विरेंद्र कुमार ने हॉकी प्रशिक्षक रहते हुए राष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी किए थे तैयार : विनोद पिंकू
भिवानी, 18 जनवरी : जिला के गांव तिगड़ाना में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी व हॉकी प्रशिक्षक विरेंद्र कुमार को ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा गांव के युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने तिगड़ाना का नाम राष्ट्रीय स्तर रोशन करने में अहम भूमिका निभाने पर उनका आभार जताया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति भिवानी के अध्यक्ष पंडित सीताराम शर्मा एवं सरपंच डा. सुरेंद्र दहिया ने शिरकत की तथा समारोह में मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने किया।’
हॉकी प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार के सम्मान समारोह पूर्व सरपंच सतपाल सत्तू, हवलदार धीरज सिंह, कर्मवीर कम्में, सुभाष पूर्व पंचायत सदस्य, अनिल परमार, काला पंच ने भी संबोधित किया।
इस मौके पवर शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि विरेंद्र कुमार ने हॉकी प्रशिक्षक रहते हुए गांव के युवाओं को हॉकी खेल की आकर्षित किया, जिसके चलते गांव के अनेक युवाओं ने हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाया। पिंकू ने कहा कि विरेंद्र कुमार ने गांव तिगड़ाना में राष्ट्रीय स्तर के कई हॉकी खिलाड़ी तैयार किए। उनकी मौजूदगी में तिगड़ाना ने हॉकी में बुलंदियों को छुआ है। उनके द्वारा तैयार किए गए खिलाडिय़ों को भारतीय सेना, नेवी एयरफोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और अर्धसैनिक बल, हरियाणा पुलिस, हरियाणा सिविल सर्विसेज में भी कार्य कर रहे हैं। सम्मान समारोह के सफल आयोजन में जयबीर पीटीआई, संजय यादव, मुकेश कुमार पीटीआई, प्रवीण कुमार, अमन राणा अजय कुमार, दीक्षित गौरी ने भी सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर भोमराज जैलदार, अजीत बुचा, अनिल पंच, हबल फौजी, मित्रपाल, कैप्टन राजेश, सुरेश जांगड़ा, सतीश फौजी, मोनू तंवर, कालू चौहान, मुन्नी सिंह, मदनपाल काला, छोटू तंवर, गौरव शर्मा, मोहित प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।