राजनीति

अखंड भारत माता मंदिर में आज मनाई जायेगी देव दीवाली

भिवानी।  छोटी कांशी भिवानी में पहली बार कल 27 नवम्बर को देव दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। अखंड भारत माता मंदिर में कल शाम कोएक भव्य आयोजन किया जायेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए अखंड भारत माता मंदिर के संस्थापक एवं श्री कुसुमेश्वर महादेव मंदिर के श्रीमंहत आचार्य माई जी महाराज ने बताया कि कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का भी बड़ा महत्व है।

महाराज जी ने बताया कि देव दीवाली की परम्परा सबसे पहले पंचगंगा घाट पर 1915 मे हजारों दिये जलाकर शुरु की गई थी। उन्होने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवतागण दिवाली मनाते हैं। उन्होने बताया कि छोटी कांशी भिवानी में पहली बार देव दिवाली पर्व अखंड भारत माता मंदिर परिसर में मनाया जायेगा।

उन्होने बताया कि आयोजन की शुरूआत भजन गायन से होगी। पश्चात महा आरती होगी और फिर दीप प्रज्जवलित कर देव दीवाली मनाई जायेगी। इस अवसर पर 11 हजार दीए जलाएं जायेंगे। इसी दिन भजन संध्या और महाआरती का भी आयोजन किया जायेगा। माई जी महाराज ने बताया कि देव दिवाली पर प्रज्जवलित किए जाने वाले दीयों के दर्शन मात्र से मनुष्य के सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और उसका जीवन सुखमय बनता है।

Related Articles

Back to top button