राजनीति
घग्घर नदी में जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी,बाढ़ का खतरा बरकरार
मंत्री रणजीत सिंह ने बाढ़ नियंत्रण व बचाव के लिए दस लाख दिए
राजेंद्र कुमार
सिरसा। घग्घर नदी क ा जल स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज ओटू हैड से 16 हजार क्यूसेक पानी राजस्थान क ी ओर बह रहा है। पंचकुला में बारिश के चलते गुहला चीक ा में सुबह जलस्तर गेज को पार कर गया था वह शाम तक 65 हजार क्यूसिक हो गया है। यह पानी निरंतर आगे बह रहा है इसलिए सिरसा में बाढ़ क ा खतरा बना हुआ है। बाढ़ की संभावना को भांपते हुए युद्ध स्तर पर घग्घर नदी के तटबंधों पर जहां ओर मिट्टी डालकर ऊंचा किया जा रहा है वहीं मिट्टी के थैले भरकर तटबंधों के एक छोर पर लगाकर ओर मजबूती दी जा रही है। सिंचाई विभाग के अलावा ग्राम पंचायतें व सामाजिक संस्थाएं भी बाढ़ बचाव कार्यों में जुट गई हैं। तटबंधों पर बसे गावों के लोगों के पास उनके रिश्तेदार भी ट्रेक्टर आदि लेकर मदद के लिए आने शुरू हो गए हैं।
सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एवं नोडल अधिकारी अजीत हुड्डा ने बताया कि पानी काा बहाव निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। गुहला चिका में शाम छह बजे 65हजार क्यसिक पानी आंका गया। जबकि खनौरी हैड में 50 हजार क्यूसिक,चांदपुर में 15 हजार 240 क्यूसिक,सरदूलढ़ में 23 हजार 500 ओटू हैड पर 21 हजार जबकि इंदिरा गांधी नहर साइफन पर 11 हजार क्यूसिक पानी बह रहा है।
ओटू हैड से निकलने वाली फ्लडी नहरों में 3 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। किसानों द्वारा ओटू हैड के पास फ्लडी नहरों मेंं पानी छोडऩे की मांग पर दिया गया धरना हटा लिया गया है। मुसाहिबवाला से राजस्थान नहर तक 75 किलोमीटर घग्घर नदी को नौ सेक्टर में बांटकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की विशेष जुम्मेवारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अगर आगामी तीन चार रोज में सिरसा जिला में बारिश नहीं हुई तो संभावित बाढ़ के खतरे को टाला जा सकता है।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने वीरवार को नेजाडेला खुर्द, बुढाभाणा, किराड़कोट, झोरडऩाली आदि गांवों के साथ लगते घग्घर नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घग्घर नदी पर संभावित बाढ़ व अन्य किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शासन व प्रशासन ने सभी आवश्यक संसाधनों को इस कार्य में लगाया हुआ है। मुख्यमंत्री निरंतर बाढ़ प्रबंधों की रिपोर्ट ले रहे हैं। बिजली मंत्री ने कहा कि घग्गर नदी का जल स्तर कितना बढ़ता है, इसके लिए अगले तीन दिन महत्वपूर्ण है। यहां स्थिति अलग है और जैसी भी परिस्थितियां बनेंगी उनसे निपटा जाएगा।
बिजली मंत्री ने संभावित बाढ़ के नियंत्रण व बचाव के लिए जेसीबी, लेबर आदि संसाधन जुटाने के लिए अपने निजी कोष से दस लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उपायुक्त पार्थ गुप्ता एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, एसई आत्मा राम भांभू, डीडीपीओ राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता अजीत हुडडा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
वहींं पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने भी खैरेका, नेजाडेला कलां, नेजा डेला खुर्द ,मतड़, रंगा, मलेवाला, ओटू, बुर्ज कर्मगढ़, झोरडऩाली तथा केलानियां आदि गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से इस संबंध में जहां पुख्ता प्रबंध किए गए हैं वहीं ठीकरी पहरा लगाया जा रहा है। जिला के सभी पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को पूरी तरह अलर्ट करते हुए गार्द लगा दी गई है।
उधर, प्रदेश में क ई जिलों में बाढ़ के क ारण धान क ी फ सलें तबाह हो चुक ी है। धान क ी फ सल खराब होने के क ारण इसक ी पौध क ी डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में हरियाणा के कि सानों ने अपने रिश्तेदारों और कि सान भाईचारे से धान क ी पौध क ो बचाक र रखने क ी अपील क ी है। हिसार, सिरसा, फ तेहाबाद के कि सानों के वाट्सएप ग्रूपों में यह मैसेज वायरल हो रहा है।