राजनीति

छोटी कांशी पधारिये जनाब ! पलकें बिछाये हैं आपके स्वागत में ” सहारनपुर के पाम”

नप ने किए शहर के प्रवेश मार्ग पर पाम के पौधे रोपित
स्वच्छता व सौंदयकरण में भिवानी को अव्वल लाने का लक्ष्य:भवानी प्रताप सिंह
सहारनपुर के पाम-कदम जोड़ेंगे छोटी कांशी के सौंदर्यकररण में नया अध्याय

भिवानी।
भिवानी में प्रवेश करते वक्त आप को पश्चिमी देशों की सडक़ों जैसा नजारा नजर आएगा। चूंकि नगरपरिषद ने भिवानी शहर के प्रवेश मार्गों पर पाम व कदम के पौधे लगाने शुरू कर दिए। इसी अभियान को आगे बढाते हुए नगरपरिषद ने सहारनपुर से शहर के प्रवेश मार्गों पर लगाने के लिए 600 पाम के पौधे मंगवाए है। इनके अलावा इतनी ही संख्या में कदम के पौधे मंगवाए गए है। जिनको रोपित करने का कार्य शनिवार को हांसी रोड से शुरू किया गया है। दूसरी तरफ नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि प्रवेश मार्गों पर उक्त पौधे लगने के बाद शहर की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे।

शनिवार दोपहर बाद नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह की अगुवाई में नगरपरिषद के अधिकारी व नप के वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर, वार्ड संख्या एक के पार्षद सूर्या तंवर, पार्षद सुभाष तंवर हांसी रोड प्रवेश मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने जुई नहर के पास प्रवेश मार्ग के डिवाइड पर सबसे पहला पौधा पाम का रोपित किया। इसके बाद शिक्षा बोर्ड के मुख्यद्वार तक पाम के पौधे रोपित किए गए। चूंकि पाम का पौधा ज्यादा फैलता व जगह नहीं घेरता और सुंदर भी लगता है।

सहारनपुर से पहुंचे 600 पाम के पौधे
नगरपरिषद ने शहर के प्रवेश मार्गों को सुंदर बनाने के लिए सहारनपुर से पाम के पौधे मंगवाई है। फिलहाल पाम के 600 पौधों की खेप पहुंची है। शुरु में हांसी रोड पर पाम के पोधे लगवाए जा रहे है। इस मार्ग पर पाम लगने के बाद शहर के अन्य मार्गों पर बने डिवाइडरों के बीच में पाम के पौधे लगवाए जाने की योजना है। अगर ओर जरूरत पड़ी तो और भी पाम के पौधे मंगवाए जाएंगे। इतनी ही संख्या में कदम के पौधे भी मंगवाए गए है। उनको भी सडक़ किनारे रोपित किया जाएगा। जिससे शहर की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे। यहां यह बताते चले कि प्रवेश मार्गो के फुटपाथों की पहले सफाई करवाई गई है। कहीं पर भी झाड़-झंखाड़ या कचरे का ढेर नहीं रहने दिया। यहां तक कि घास आदि भी साफ करवाकर उनको भी सुंदर बनाया जा रहा है। पाम व कदम के पौधों के बीच में बोगन विला बेल व फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। जिस पर रंग बिरंगे फूल खिलेंगे। बेल को भी अभी रोपित किया जा रहा है।

विक्टोरिया लैम्पों का एस्टीमेट तैयार
शहर के प्रवेश मार्ग पर पाम के पौधों के साथ.साथ विक्टोरिया लैम्प लगाए जाने की योजना है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विक्टोरियां लैम्प लगवाने का एस्टीमेट तैयार करवाया गया है। जल्द ही सरकार के पास भेजा जाएगा। एस्टीमेट पास होने के बाद शहर के प्रवेश मार्गों पर विक्टोरिया लैम्प लगवाए जाएंगे। उसके बाद शहर की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे। इनके अलावा सडक़ के दोनों तरफ बने फुटपाथों का भी सौंदर्यकरण करने के साथ.साथ बस क्यू सेल्टर तथा फुटपाथ पर बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। ताकि राह चलता कोई भी व्यक्ति इन पर बैठ कर विश्राम कर सके। इन सभी कार्यो का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही शहर के लोगों को ये भी सौगात मिल जाएगी।

सौंदर्यकरण में नया अध्याय जोडऩे की चाहत: भवानी प्रताप सिंह
नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद हांसी रोड पर बने डिवाइडरों पर पाम के पौधे रोपित करने का कार्य शुरू किया गया है। आज शाम तक उक्त मार्ग पर ही पाम के पौधे रोपित किए जाएंगे। अगले दिन शहर के किसी अन्य प्रवेश मार्ग पर पाम के पौधे लगाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त पाम व कदम के पौधे सहारनपुर से मंगवाए गए है। अगर ओर जरूरत पड़ी तो और पौधों की खेप मंगवाई जाएगी। शहर को सुंदर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने लोगों से शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की गुजारिश की।

Related Articles

Back to top button