राजनीति

पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन

राजेन्द्र कुमार
सिरसा। गुरु गोबिंद सिंह के अवतार दिवस व छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा दसवीं पातशाही से निकाला गया। जोकि शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस गुरुद्वारे में जाकर संपन्न हुआ। पूर्व संगठन सचिव व युवा नेता शंटी ग्रोवर ने सर्वप्रथम पंज प्यारों को सिरोपा भेंट किया और गुरु साहिब की पालकी के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।
उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को सुंदर फूलों से सजाया गया। पालकी की अगुवाई पांच प्यारों ने की और बोले सो निहाल के जयकारों से आसमान गुंजा नगर कीर्तन में पालकी साहिब के साथ-साथ गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे थे, वहीं संगतों द्वारा गलियों व सभी मार्गों की साफ -सफाई की गई।
गत्तका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शंटी ग्रोवर ने कहा कि हमारे गुरुओं ने धर्म व दस्तार की रक्षा करते बड़ी मुश्किल से दस्तार की शान को बनाए रखा है और सरवंश न्यौछावर कर हमें सरदारी बख्शी है। गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु  गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार की परवाह किए बिना मुगलों का साम्राज्य खत्म कर दिया था। उन्होंने कहा कि मानस की जात की सब एके पहचानबो, देश सेवा पर मोहे, शुभ कर्मण ते कहूं न टरो से अपने गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर गुरजशन ग्रोवर, बंटी ग्रोवर, गुरदीप सिंह, रामसिमरन, गुरजपन सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
फोटो:02,03,04:-सिरसा में गुरुपर्व के उपलक्ष्य में निकला नगरकीर्तन।

Related Articles

Back to top button