देश-दुनिया

स्वर्ण पदकविजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी शुभ कामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एशियाई वीमेन’स हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जापान को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक झटकने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को शुभ कामनाएं दी हैं l अपने ट्विटर हैंडल पर श्री मनोहरलाल ने कहा कि Asian Women’s Hockey Champions Trophy के फाइनल मुकाबले में जापान को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि देश का नाम दुनिया में रोशन करने में म्हारे हरियाणा की बेटियां भी शामिल हैं। आप सदैव विजय रथ पर सवार होकर ऐसे ही ऐतिहासिक जीत हासिल करती रहें, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button