राजनीति

एसवाईएल नहर निर्माण पर राजनीति कर रही है केंद्र सरकार : संदीप पाठक

भाजपा के पन्ना प्रमुख केवल पन्नों में

राजेंद्र कुमार
सिरसा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि एसवाईएल के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार हरियाणा व पंजाब को आपस में लड़ाकर राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। संदीप पाठक आज यहां मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा,जिलाध्यक्ष हैपी रानियां , कुलदीप गदराना व अनिल चंदेल भी मौजूद रहे।

 

सिरसा में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक  को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियंा व कुलदीप गदराना।

इससे पहले राजयसभा सांसद सदीप पाठक ने डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में सिरसा और हिसार लोकसभा के ब्लॉक, सर्किल पदाधिकारियों के आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यकर्र्ता सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित किया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सभी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों संबंधी टिप्स दिए और आगामी चुनावों के मद्देनजर कमर कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को बार-बार मौका दिया। अब जनता इन सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है तथा बदलाव चाहती है। जनता देख रही है कि पंजाब और दिल्ली में कैसे अच्छे काम हो रहे हैं, उसका प्रभाव हरियाणा की जनता पर भी पड़ रहा है। इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करेगी और आम आदमी पार्टी का संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी किसान, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वस्थ्य, भ्रष्टाचार, महिलाओं के सम्मान और बिजली के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। मंडियों में अव्यवस्था है, बारिश के कारण धान पड़ा पड़ा सड़ रहा है। न तो ये किसानों को पूरा एमएसपी दे रहे हैं और न ही पूरी खरीद कर पा रहे हैं। यदि खरीद पूरी करते हैं तो उसका उठान नहीं हो पा रहा है। इन्होंने किसानों की हालत को बद से बदतर कर दिया है और बेरोजगारी में हरियाणा पूरे देश में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि कैथल में एक बुजुर्ग नफे सिंह हैं जो पेंशन से गुजारा करते हैं। एक कमरे का टूटा हुआ मकान है। मकान में एक पंख और एक बल्ब है। उसका बिजली का बिल 4 लाख रुपए से ज्यादा का आया है। यदि हरियाणा में आम आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो बिजली बिल भी नहीं आता। हरियाणा में महिलाओं के साथ भाजपा अभद्र व्यवहार करती है, ये कैसे बदाज़्श्त किया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button