राजनीति

भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश में सरकारी नौकरी पर श्वेत पत्र जारी करे:अनुराग ढांडा

राजस्थान में सीमित संसाधनो पर चुनाव लड़ रहें हैं , खाता खोलेंगे

राजेंद्र कुमार
सिरसा,21 नवबंर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने में भाजपा-जजपा सरकार फेल साबित हुई है। जजपा निजी क्षेत्र में 75 फिसदी राज्य के आरक्षण पर राजनीति करती रही। वहीं प्रदेश में 30 से ज्यादा सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाएं हुई जिनके पेपर लिक करवा दिए गए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ी बेरोजगारी पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार से कितने युवक युवतियों को सरकारी नौकरी दी गई इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। अनुराग ढांडा आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

अनुराग ढांडा ने कहा कि निजी क्षेत्र में हरियाणा के लोगों को 75 फिसदी आरक्षण देने का राज्य सरकार ने कमजोर कानून बनाया जिसे उच्च न्यायालय में इसलिए चुनौती भी मिल गई कि सरकार ने केस की सही ढंग से पैरवी नहीं की। उनकी पार्टी का 75 फिसदी आरक्षण पर पूछा तो बोले की वे इसके पक्षधर हैं। उन्होंने बताया कि एक ाख 80 हजार पद आज खाली पड़े हैं जिन्हें तुंरत भरने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारों को पक्की नोकरी देने की बजाय ढकोसला जयादा कर रही है।

एक सवाल के जबाव में अनुराग ढांडा ने कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सीमित संसाधनों के सहारे चुनाव लड़ रही है। अकी बार राजस्थान में खाता खोलेंगे वहीं पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में आप पूर्ण बहुमत के साथ सत्तारूढ़ होगी।

Related Articles

Back to top button