Lifestyleदेश-दुनियाब्रेकिंग न्यूज़
Trending

अमेरिका जानेजाने पहले यह जरूर पढ़ें जानिए वीजा मिलना कितना मुश्किल कितना आसान ?

US B Type Visa: अमेरिका में प्रवेश के लिए भारतीयों को वीजा लेना पड़ता है। अमेरिका का वीजा हासिल करना अपने आप में ही काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। हालांकि, कुछ वीजा कैटेगरी ऐसी भी है, जिनके लिए आसानी से कोई भी क्वालिफाई हो जाता है। आइए आज ऐसे ही एक वीजा कैटेगरी के बारे में जानते हैं।

US B Type Visa: अमेरिका में प्रवेश के लिए भारतीयों को वीजा लेना पड़ता है। अमेरिका का वीजा हासिल करना अपने आप में ही काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है। हालांकि, कुछ वीजा कैटेगरी ऐसी भी है, जिनके लिए आसानी से कोई भी क्वालिफाई हो जाता है। आइए आज ऐसे ही एक वीजा कैटेगरी के बारे में जानते हैं।

हाइलाइट्स

    • अमेरिका का वीजा हासिल करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
    • अमेरिका में वीजा की कई सारी कैटेगरी भी मौजूद हैं।
    • अमेरिका की हर वीजा कैटेगरी के लिए अलग-अलग नियम हैं।
Easiest US Visa For Indian: अमेरिका के वीजा नियम इतने ज्यादा कड़े होते हैं कि हर किसी को इस देश में एंट्री नहीं मिल पाती है। वर्क वीजा लेने के लिए भी काफी ज्यादा पापड़ बेलने पड़ते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि स्टडी वीजा हासिल करना भी काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण काम होता है। यही वजह है कि हर साल कुछ लोगों को ही वर्क और स्टडी के लिए वीजा मिल पाता है। हालांकि, अमेरिका में वीजा की एक ऐसी भी कैटेगरी है, जिसमें लोगों को जल्द से जल्द वीजा मिल जाता है।

B-1 वीजा और B-2 वीजा में क्या अंतर होता है

B-1 वीजा के जरिए विदेशी नागरिक को छोटे बिजनेस ट्रिप, जैसे कॉन्फ्रेंस, मीटिंग और कॉन्ट्रैक्ट पर चर्चा करने के लिए अमेरिका में आने की इजाजत दी जाती है। B-1 वीजा होल्डर्स अमेरिका में काम नहीं कर सकते हैं। B-2 वीजा एक टूरिस्ट वीजा होता है, जो टूरिज्म, छुट्टियों और परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए दिया जाता है। इसके जरिए मेडिकल ट्रीटमेंट और स्पोर्ट्स या म्यूजिक इवेंट में हिस्सा भी लिया जा सकता है, लेकिन उसके लिए कोई पैसा चार्ज नहीं करने की शर्त होती है।

B-1 वीजा और B-2 वीजा मिलने में कितना टाइम लगता है?

B-1/B-2 वीजा के लिए वेटिंग टाइम 7 दिनों से लेकर 2 वर्ष से अधिक तक लग सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस शहर में अप्लाई कर रहे हैं। अगर आपको किसी खास दूतावास का वेटिंग टाइम चेक करना है तो इसके लिए आपको अमेरिकी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपको ‘अप्वाइंटमेंट वेट टाइम’ नाम से ऑप्शन मिलेगा, जिस पर दूतावास का नाम डालकर चेक किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button