राजनीति

सिरसा में उप मुख्यमंत्री आवास से आशा वर्कर्स ने हटाया पड़ाव

आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

राजेंद्र कुमार
सिरसा,19 अक्तूबर। अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में आंदोलनरत आशा कार्यकर्ता यूनियन ने सिरसा में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर बुधवार को डाला पड़ाव अपने 24 घंटे पूरे होने पर वीरवार दोपहर को उठा लिया। वहीं सरकार ने आशा वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए भी बुलाया है। जिला कोषाध्यक्ष शिमला झोपड़ा ने धरने की अध्यक्षता की और मंच संचालन सुलोचना व रेखा रानी ने किया।आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार l

Must READ THIS  आशा वर्कर्स पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान दर्शना रानी ने बताया कि सरकार की ओर से बातचीत का न्यौता मिला है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर 74 दिन से लगातार धरने पर बैठी हैं। सन् 2018 से सरकार ने महंगाई बढ़ाई है और काम बढ़ाया है, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में एक भी पैसा की वृद्धि नहीं की है। आशा वर्कर्स की मुख्य मांगों में 26000 न्यूनतम वेतन, ईएसआई-पीएफ  का लाभ दिया जाए,आदोंलन के दौरान जो आशा कार्यकर्ता शहीद हुई हैं, उनके परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए। उन्होंने बताया कि दीवाली का त्योहार सिर पर है, लेकिन बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो वे काली दीवाली मनाएंगे। इस मौके पर रोशनी दड़बा कलां, उषा रानी, पुष्पा रानी, विजयलक्ष्मी, मीनाक्षी सहित सैकड़ों वर्कर्स शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button