Lifestyleशख्सियत

अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के बीच जल्द प्रारंभ की जाएगी लोकल बस सेवा – अनिल विज


परिवहन मंत्री अनिल विज ने लोकल बस सेवा के लिए छोटी बसें चलाई जाने के संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों को योजना तैयार करने के दिए निर्देश

लोकस बस सेवा से मिलेगा आम नागरिकों को लाभ

चंडीगढ़/अम्बाला, 28 अक्टूबर – हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि टिवन सिटी अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर के मध्य लोकल परिवहन बस सेवा को जल्द प्रारंभ किया जाएगा ताकि आम नागरिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

श्री विज ने अम्बाला रोडवेज के महाप्रबंधक अश्विनी डोगरा को अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर के प्रमुख स्थानों पर आने-जाने के लिए लोकल बस सेवा को प्रारंभ करने के लिए योजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर में लोगों को आने-जाने के लिए सस्ती एवं प्रभावी बस सेवा मिले इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी व अंबाला शहर के बीच छोटी बस चलाई जाए ताकि वह अंदरूनी क्षेत्रों में भी आसानी से आ-जा सके। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकल बस अम्बाला छावनी के बोह, बब्याल, डिफेंस कालोनी क्षेत्र के अलावा टांगरी बांध रोड, महेशनगर, सदर बाजार, 12 क्रास रोड, सुभाष पार्क एवं अन्य क्षेत्रों में चलाई जा सकती है जबकि अम्बाला शहर में मानव चौक, पॉलिटेक्निक चौक, बलदेव नगर, प्रेम नगर व अन्य क्षेत्रों में चलाई जा सकती है। उन्होंने जीएम रोडवेज को इन क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में लोकल बस चलाने के लिए योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए।

गौरतलब है कि पूर्व में अम्बाला छावनी व शहर के मध्य लोकल बस सेवा चलती थी। इसी सेवा का लाभ अब अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके प्रयास परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button