बिज़नेसराजनीति
Trending

15 फरवरी तक विरोध पखवाड़ा मना सरकार की अनदेखी से रिटायर्ड कर्मचारियों को कराया जाएगा अवगत : मा. वजीर सिंह

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन कर केबिनेट मंत्री व विधायक को सौंपा मांगपत्र
15 तक पखवाड़ा मना सरकार की अनदेखी से रिटायर्ड कर्मचारियों को कराया जाएगा अवगत : मा. वजीर सिंह
भिवानी, 01 फरवरी : रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला भिवानी ने सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर राज्य कमेटी के आह्वान पर शनिवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ एवं तोशाम विधायक व केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के सचिव को ज्ञापन दिया।
शनिवार को सैकड़ो रिटायर्ड कर्मचारी व सर्व कर्मचारी संघ के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के भिवानी ब्लाक के प्रधान फतेह सिंह श्योराण व सर्व कर्मचारी संघ खण्ड के प्रधान सुशील कुमार की सामूहिक अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसका संचालन सुरजभान कटासरा व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजबीर सिंह कादयान ने किया।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के महासचिव रतन कुमार जिंदल ने मांगों व प्रदर्शन में अनुशासन बनाए रखने की बात रखी व राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने सरकार की नीतियो बारे अवगत करवाया व कहा कि सांझे संघर्ष से ही लड़ाई जीती जा सकती है। प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर एक से 15 फरवरी तक सदस्यता पखवाड़ा मनाया जा रहा है तथा सरकार द्वारा लंबित मांगो को अनदेखा करने को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियो को जागरूक किया जाएगा।

 


कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मानी हुई मांगे भी लागू नही कर रही। उन्होंने सरकार से अपील की कि संगठन को बुलाकर बातचीत द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियो की लंबित मांगो 65 वर्ष, 75 वर्ष उपरांत 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत की मूल वेतन में वृद्धि की जाए, कम्युटेशन राशि 15 वर्ष की बजाए 10 वर्ष काटी जाए, केसलैस मेडिकल सुविधा दी जाए, पैशन आयकर मुक्त हो, करोना काल 18 मद्दद्धने का बकाया डीए का भुगतान किया जाए तथा वरिष्ठ नागरिकों एसी बसो, रेल तथा हवाई जहाज में रियायती यात्रा की सुविधा दी जाए, पुरानी पेंशन लागू की जाए, पारिवारिक पैंशनर को एलटीसी दी जाए आदि मांगो का समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों से रिटायर्ड कर्मचारियो की मांगो को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। 15 व 16 फरवरी मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र पर महापड़ाव कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्मचारी संघ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगा। मीटिंग में वरिष्ठ उपप्रधान सुंदर सिंह कोच, रामचंद्र सैनी, चन्द्रभान नाहलिया, महाबीर शर्मा, अनिल मुंझाल, भिवानी खंड के सचिव दिलबाग जांगड़ा, तोशाम खंड के प्रधान अभय सिंह सचिव रामफल सिंह व वित सचिव बलबीर सिंह, करतार ग्रेवाल, सज्जन कुमार सिंगला, सुखदेव सिंह,, महेन्द्र तंवर, बलवान सिंह, ओमप्रकाश दलाल आदि नेता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button