Lifestyleराजनीति
Trending

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के द्वारा रखी गई 24 घंटे की हड़ताल

 

आज भिवानी डिपो में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के द्वारा पूर्व में घोषित अनुसार 24 घण्टे भूख हड़ताल सांझा मोर्चे में शामिल सभी प्रधानों राजकुमार तालू, फौजी, नरेंद्र सिंह , सचिन कुंडू, अनील नागर, सुरेंद्र डोडा ढाणी, विजय कुडल, कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में की गई।भूख हड़ताल में राज्य सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र दिनोद, मुकेश दूहन, सुधीर अहलावत, जयप्रकाश,अमीत तालू ,पवन शर्मा तथा पूर्व नेता राजकुमार दलाल, ईश्वर शर्मा, जयबीर नाफरिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
राज्य सांझा मोर्चा नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 की कर्मचारियों की मांगो को जायज मनाते हुए अनेक मांगो पर सहमति जताई थी ओर लागू करने का भरोसा दिया था। बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा हैं कि मानी गई जायज मांगो के लागू करने के परिपत्र आज तक जारी नही किए गए हैं।जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा हैं। मुख्य मांगो में परिचालक ,
चालक,लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके ग्रेड पे बढ़ाया जाए।
चालक, परिचालकों को सीमित ओवर टाईम देने के आदेश पत्र को वापिस लिया जाए। चालक, परिचालकों को रात्रि ठहराव करने व भुगतना करने के वर्तमान में जारी आदेश को वापिस लेते हुए पूर्व की भांति रात्रि ठहराव देने व भुगतान किया जाए।चालक,परिचालक, निरीक्षक,उप निरीक्षक,कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती के जारी आदेशों को वापस लिया जाए।
वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालको को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए।
वर्ष 2016 में सभी प्रकिया पूर्ण उपरांत भर्ती किये गए चालकों को पक्का किया जाए। दादरी डिपो में पार्ट-2 के तहत लगे 52 हेल्परों व HKRN के तहत लगें सभी प्रकार के कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। चालकों के लिए अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन दी जाए। विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए व एक्सग्रेसिया नीति में लगाई गई सभी शर्तो को हटाया जाए। तकनीकी स्केल से नाम मात्र के वंचित कर्मशाला व स्टोर के कर्मचारियों को तकनीकी वेतनमान दिया जाए। कर्मशाला में वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए, कर्मशाला में 2018 में लगे ग्रुप D के कर्मचारियों को कॉमन कडर से अलग करके उन्हें रिक्त तकनीकी पदों पर पदोन्नति दी जाए।
एच.आर.ई.सी. गुड़गांव के कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए रोडवेज कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाए। विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की भांति एक माह के वेतन के समान बोनस दिया जाएं। कई वर्षो से बकाया बोनस का भूगतान शिघ्र किया जाए NPS स्किम,एक्सग्रेसिया स्किम के तहत लगे कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने उपरांत सेवानिवृत्त कार्ड बनाए जाय व इसी प्रकार GPF स्किम वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पहचान पत्र से No Free ट्रैवलिंग अंकित शब्द को हटाया जाए। वर्ष 28.10.2005 से पहले जारी भर्ती प्रकिया के तहत विभाग में भर्ती हुए सभी पदों के कर्मचारियों को सरकार के जारी आदेशों अनुसार उन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए।
वर्ष 2008 में भर्ती हुए जिन परिचालकों/ कर्मचारियों का ACP दिनाँक 01/01/2016 से 28/10/2016 के मध्य बनता हैं उन्हें सरकार के पत्र क्रमांक 1/20 2016-3 PR दिनाँक 08/06/2020 अनुसार वंचित परिचालकों/कर्मचारियों को एक स्पेशल वेतन व्रद्धि दी जाए। राज्य नेताओ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान करें अन्यथा रोडवेज कर्मचारी हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Back to top button