Lifestyleदेश-दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

हवलदार लोकराम नेहरा व एएसआई कांता ने 11 त्रिवेणी रोपित कर मनाई शादी की 17वीं वर्षगांठ

पर्यावरणीय संतुलन और जीवन चक्र को बनाए रखने का प्रतीक है त्रिवेणी रोपण : त्रिवेणी बाबा

खास दिन को विशेष बनाता है अवसरों पर पौधों का रोपण : नेहरा दंपत्ति

भिवानी, 08 दिसंबर : शादी की वर्षगांठ पर रोपित किए गए पौधें युगत के रिश्ते की स्मृति के रूप में विकसित होता है तथा यह व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में संतुलन और स्थिरिता का प्रतीक भी माना जाता है। इसी कड़ी में पर्यावरण प्रहरी

हवलदार लोकराम नेहरा व सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा ने अपनी शादी की 17वीं वर्षगांठ एवं प्रवक्ता रचना नेहरा के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए मनाई तथा त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से पर्यावरण प्रेमियों ने गांव झुप्पाकलां स्थित श्याम की बगीची में दो त्रिवेणी सहित विभिन्न स्थानों पर 11 त्रिवेणियों का रोपण किया। इस मौके पर त्रिवेणी बाबा ने हवलदार लोकराम नेहरा व सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शादी की वर्षगांठ पर पीपल, नीम और बरगद की त्रिवेणी रोपित करना एक शुभ और पर्यावरणीय रूप से लाभकारी परंपरा है। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी रोपण को पर्यावरणीय संतुलन और जीवन चक्र को बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है, जो वैवाहिक जीवन की समृद्धि का प्रतीक बनता है। इस मौके पर पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा व

 

 

सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा ने कहा कि शादी की वर्षगांठ पर त्रिवेणी रोपण का उद्देश्य ना केवल इस खास दिन को यादगार बनाना था, बल्कि यह पर्यावरणीय, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के लिए एक सकारात्मक संदेश देने का भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समारोह पर त्रिवेणी रोपण नागरिकों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जीवन के विशेष क्षणों को प्रकृति के साथ जोडऩे के लिए प्रेरित भी करता है। इसके अलावा समारोह पर रोपित किए गए पौधें समय के साथ पेड़ बनकर रिश्ते की मजबूती का प्रतीक भी बनती है। इस अवसर पर रिटायर अधीक्षक दर्शनानंद नेहरा, रामसिंह नेहरा, शेरसिंह गारणपुरा, इंद्र सिंह गोठड़ा, कपूर सिंह निगाना, प्रो. सुनील कुमार, प्रमोद कुडल, अधिवक्ता करण सिंह नेहरा, प्रवक्ता विजया, सुनील नेहरा, संदीप नेहरा, आनंद नेहरा, प्रवक्ता प्रदीप नेहरा, ईश्वर नेहरा, संतोष संतरा, कमलेश, बाला, दिनेश पटवारी, सुमन, आदित्य नेहरा, अदिति नेहरा, हर्ष नेहरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button