बिज़नेसराजनीति

हरियाणा में तीसरी बार भी पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार :मिहिर भोज समाज पार्टी एवं पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव विरेंद्र

हरियाणा में तीसरी बार भी पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : राव विरेंद्र
भिवानी, 07 अक्तूबर : सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी एवं पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव विरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के कार्यकाल में खर्ची और पर्ची का बोलबाला था। योग्य युवाओं को दरकिनार कर सिफारशी लोगों को भर्ती किया जाता था। क्षेत्रवाद अपनी चरम सीमा पर था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन भाजपा ने 10 वर्षो के कार्यकाल में प्रदेश से अपराध, बेरोजगारी, महंगाई पर अंकुश पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाते हुए प्रदेश से खर्ची-पर्ची जैसी बुराई को मिटाने का काम किया। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते योग्य युवाओं को रोजगार मिला, समान विकास की वजह से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षो के कुशासन को प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है। राव विरेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश का कोई गांव ऐसा नहीं है, जहां युवाओं को सरकारी नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर नहीं मिली हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के हर वर्ग के लिए काम किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां की बदौलत ही निश्चित तौर पर तीसरी बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी

Related Articles

Back to top button