Religious and Cultureब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

हरियाणा उत्सव’ में भिन्न-भिन्न प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं के माध्यम से बिखेरा हरियाणवी रंग*

 

*हरियाणा की पारंपरिक कला, संगीत, नृत्य, और खानपान को जीवित रखने का माध्यम है हरियाणवी उत्सव – श्री कृष्ण बेदी*

चण्डीगढ़, 6 नवंबर – हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि ‘हरियाणवी उत्सव’ हरियाणा की पारंपरिक कला, संगीत, नृत्य, और खानपान को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह लोकगीत, लोकनृत्य, और पारंपरिक त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाता है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकें।

श्री कृष्ण बेदी आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हरियाणा उत्सव’ दो दिवसीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

श्री बेदी ने हरियाणा दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में लोग विभिन्न जाति, धर्म, और पृष्ठभूमि से आते हैं, जिससे आपस में भाईचारा और समरसता को बढ़ावा मिलता है। एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में यह समाज में एकजुटता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा उत्सव हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और विकास को मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह उत्सव न केवल राज्य के लोगों को एकजुट करता है, बल्कि राज्य की विविधताओं, ऐतिहासिक धरोहर, कला, संगीत, और नृत्य को भी प्रदर्शित करता है।

क्रमांक – 2024

Related Articles

Back to top button