Jobs & Carrierखेलतकनीकीदेश-दुनियाबिज़नेसराज्यशख्सियतस्वास्थ्य
Trending

हिमालय से भांग के पौधों से बनाई जा रही सेनेटरी पैड

- मासिक धर्म के दौरान महिलाओं की सेहत के लिए हाेते हैं बेहतर

  • हिमालय से भांग के पौधों से बनाई जा रही सेनेटरी पैड
  • इस उत्पाद को ट्राईसिटी की सोनम रतुभा सोधा ने अनोखे
  • तरीके से बनाकर एक अलग पहचान बनाई
  • भांग के पौधे से बने सेनेटरी पैड महिलाओं के लिए बहुत सुविधाजनक और कारगर होते हैं: सोनम रतुभा सोधा
  • सोनम का उद्यम हिमालय में जंगली, जैविक भांग की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।
चंडीगढ़ : सेनेटरी पैड ऐसा उत्पाद है, जिसे हर घर में महिलाओं द्वारा प्रयोग किया जाता है। इस उत्पाद को ट्राईसिटी की सोनम रतुभा सोधा ने अनोखे तरीके से बनाकर एक अलग पहचान बनाई है। मंगलवार को अटल इंक्यूबेशन सेंटर में आयोजित टाई वूमेन ग्लोबल पिच प्रतियोगिता 2024 में पहला स्थान हासिल किया है। वे भांग के पौधों का प्रयोग सेनेटरी पैड बनाने में करती हैं। हिमालय पर उगने वाले भांग के पौधों को यहां लाया जाता है और यहां उनसे सेनेटरी पैड बनाया जाते हैं। सोनम का कहना है कि भांग के पौधे से बने सेनेटरी पैड महिलाओं के लिए बहुत सुविधाजनक और कारगर होते हैं। इससे किसी तरह की एलर्जी होने का डर नहीं होता है।
यह महिला उद्यमी रहीं विजेता
कड़े मुकाबले के बाद हिमालयन हैम्प इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से सोनम रतुभा सोधा विजेता बनी। जिन्हें 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। सोनम का उद्यम हिमालय में जंगली, जैविक भांग की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है। जिनमें उनके प्रमुख उत्पाद, हेम्प-आधारित सेनेटरी पैड शामिल हैं। उनका मिशन स्थानीय वनस्पति को संरक्षित करते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण समाधान प्रदान करना और पहाड़ी किसानों के लिए आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। सोनम अब टाई ग्लोबल समिट 2024 में टाई चंडीगढ़ चैप्टर का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं पहली रनर-अप के तौर पर प्राप्ति भसीन आविष्कार से को चुना गया उन्हें 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा दूसरी रनर-अप रही विसार्वया बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड से सिया सिंधानी उन्हें 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सभी फाइनलिस्ट को उनके उत्कृष्ट योगदान और प्रयासों के लिए प्रमाणपत्रभी प्रदान किए गए।

टाई चंडीगढ़ की तरफ से मंगलवार को मोहाली स्थित इंडियन बिजनेस स्कूल (आइबीएस) के अटल इंक्यूबेशन सेंटर में टाई वीमेन ग्लोबल पिच प्रतियोगिता 2024 की चैप्टर-स्तरीय फाइनल्स का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता टाई की वैश्विक पहल का हिस्सा थी। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और आगे बढ़ाना रहा। इस आयोजन में क्षेत्र की शीर्ष आठ महिला उद्यमियों ने अपने नवीन विचारों को प्रतिष्ठित जूरी पैनल और विशिष्ट अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button