सांस्कृतिक मंच के प्रकाश उत्सव पर राजस्थानी नृत्य और गायन कार्यक्रम 15 से
भिवानी, 14 नवंबर। कला साहित्य और संस्कृति को समर्पित संस्था सांस्कृतिक मंच 15 नवंबर की शाम को प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य पर राजस्थानी नृत्य और गायन का एक अद्भुत कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह आयोजन हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के सहयोग से किया जा रहा है। नृत्य और गायन की प्रस्तुति के लिए राधा देवी का ग्रुप अजमेर से पधार रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंच की अध्यक्ष अनीता नाथ और संयोजक डॉक्टर वन्दना वत्स ने बताया कि इनकी प्रस्तुतियों में गायन के अतिरिक्त भवई,कालबेलिया,चरी और घूमर नृत्य की रहेगी। मंच के संरक्षक डॉक्टर डी वी ढिल्लो के सान्निध्य में किए जाने वाले इस अद्भुत कार्यक्रम में अतिथि गण विधायक घनश्याम सर्राफ, दलबीर ढान्डा,मीनू नरेश अग्रवाल ,मिक्की संघई, दुर्गा असीजा, दिव्या मिर्ग पधार रहे हैं। कलाकारों के स्वागत के लिए एक समिति गठित की है जिनमें गोवर्धन आचार्य, सुभाष वर्मा, प्रो. सुधा चौहान, रितु परमार, सरपंच सुमन शर्मा, सुश्री कोमल, परमिल कुमार, प्राचार्य राजेश अत्रि, प्रो. अनिल शर्मा, सुभाष अरोड़ा, अशोक सोनी, पूर्व नगर पार्षद मांगे राम शर्मा, विजय कथूरिया, नवीन गर्ग पंसारी हैं।