राज्य

सेवा भारती द्वारा संचालित उन्नत सिलाई केंद्र में मनाया गीता जयंती महोत्सव

भिवानी, 27 नवंबर। पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे 51 दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय हनुमान जोड़ी धाम में सेवा भारती द्वारा संचालित उन्नत महिला सिलाई केंद्र में गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। इस महोत्सव के दौरान बच्चों ने सामूहिक सहभोज किया। महंत महाराज चरण दास ने गीता जयंती मनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया तथा हर- हर गीता  घर-घर गीता अभियान चला कर  घर-घर जाकर गीता के बारे में प्रचार -प्रसार करने की शपथ भी बच्चों को दिलाई । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव नैन कुमार, जिला सचिव अनुराग, कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, उपाध्यक्ष लीला, महिला मंडल उपाध्यक्ष रचना शुक्ला, सचिव निधि शर्मा, संस्कार भारती विभाग संयोजक शिवकुमार चित्रकार समेत सेवा भारती के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सेवा भारती जिला अध्यक्ष मनोहर लाल ने सेवा भारती के विषय में बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि यहां सेवा भारती के 14 केंद्र अलग-अलग बस्तियां में चल रहे हैं 6 बाल संस्कार और 7 सिलाई केंद्र चल रहे हैं जिनके माध्यम से बच्चों को शिक्षा और स्वावलंबन स्वास्थ्य सामाजिक बनाने का कार्य इन केंद्रों पर किया जाता है।  शिवकुमार चित्रकार ने सहभोज के माध्यम से बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारा आपसी भाईचारा बढ़ता है और समरसता की भावना उत्पन्न होती है। सचिव नैन कुमार ने बच्चों को संस्कृति के प्रति जागरूक किया और अपने संस्कारों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा ऐसा आयोजनों से  हम सभी के बीच आपसी भाईचारा और समरसता बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button