Farmer agitationKISAN ANDOLANब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
Trending
संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा-पंजाब में करेगी महापंचायत: जिंदा नानुआना

राजेन्द्र कुमार
सिरसा।
किसान नेता जिंदा नानुआना ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब व हरियाणा में किसान महापंचायत की घोषणा की है। जिसके तहत आगामी 4 जनवरी को टोहाना और 9 जनवरी 2025 को मोगा पंजाब में होनी तय हुई है। इसमें एसकेएम का राष्ट्रीय नेतृत्व दोनों महापंचायतों में शामिल होगा।
जिंदा नानुआना ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र सरकार से मांग दोहराता है कि एम.एस.पी. और कर्ज माफी समेत बुनियादी मांगो के लिए संघर्ष कर रहे सभी संगठनों से तुरंत चर्चा की जा ए। पंजाब सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाला की जान बचाई जाए और ग्रेट नोयडा के लुकसर जेल में बंद सभी किसानों को रिहा किया जाए और नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति को वापिस लिया जाए। आंदोलन व चुनावों के दौरान जितने भी किसानों पर केस दर्ज है, सभी केस रद्द किए जाएं। नानुआना ने कहा कि किसानों के साथ किए वायदा सरकार ने अभी तक पूरे नहीं किए हैं। जिसको लेकर किसान फिर आंदोलन का रूख अपना रहे है। अगर जगजीत सिंह डलेवाल के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेंवार सरकार होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान संगठन एक-दूसरे से अलग नहीं है। बेशक सभी संगठनों की विचार धारा अलग-अलग हो सकती है। लेकिन जब किसानी व मजदूरों के हकों की बात आती है तो वे सभी संगठन एक होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार अपने मन से यह वहम निकाल दे।