ब्रेकिंग न्यूज़

सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ने वाले वरिष्ठ समाजसेवी थे मा० भगवान सिंह यादव – डॉ सुधा यादव 

(Bhiwani) सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ने वाले वरिष्ठ समाजसेवी मा० भगवान सिंह यादव के निधन से समूचे क्षेत्र में गहरी शोक की लहर व्याप्त है। 92 वर्षीय श्री यादव ने अपने जीवन में सामाजिक उत्थान और मानवीय मूल्यों की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई। उनका व्यक्तित्व सरलता, सादगी और कर्मठता का अनूठा संगम था।
श्री यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनकी दूरदर्शी सोच ने क्षेत्र में शैक्षिक क्रांति का बीजारोपण किया। उनका मानना था कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी विचारधारा को साकार करते हुए उन्होंने अनेक शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति उनकी संवेदनशीलता अनुकरणीय थी। वंचित वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए। उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज उनका परिवार शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखता है। उनकी सुपुत्री श्रीमती संतोष यादव ने हरियाणा विधानसभा में उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं, जबकि उनकी छोटी बेटी अनिता यादव वरिष्ठ आई.ए.एस. एवं इनके पौत्र शाश्वत यादव आईएएस अधिकारी के रूप में राष्ट्र सेवा में संलग्न हैं इनके अलावा बड़े बेटे लाजपत राय यादव महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त है। छोटे पुत्र अनिल यादव जाने माने समाज सेवक है।
उनके आवास पर आयोजित शोक सभा में उमड़े जनसैलाब ने उनके प्रति अपार श्रद्धा व्यक्त की। विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य व्यक्तियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि श्री यादव का जाना न केवल परिवार अपितु समूचे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान डॉ सुधा यादव पूर्व सांसद, कमल यादव भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुग्राम, मनिष मित्तल, वीर कुमार यादव, अमित मिश्रा जिला महामंत्री, डॉ मनिष शर्मा, प्रो नरेश यादव यादव प्रधान सभा नांगल चौधरी, नरेश शास्त्री फरीदाबाद, सत्यवीर झूकियां, सुरेन्द्र यादव महेन्द्रगढ़, महेंद्र गुर्जर, एडवोकेट करण सिंह, एडवोकेट राजकुमार, राजेश सिहार, लीलाराम जिला पार्षद, बस्ती राम प्रधान बहरोड़, किरोड़ी लाल बहरोड़, बिर्जानंन्द यादव बहरोड़, राजकुमार कनीनवाल चैयरमेन, कंवर सिंह चैयरमेन, राव होशियार सिंह, सत्यव्रत शास्त्री, कपिल पार्षद, कुलदीप बोचडिया, अशोक लाम्बा, बाबुलाल मुंडिया खेड़ा, ब्रह्मचारी सरपंच भुंगारका, रमेश तंवर, अशोक बोहरा, निर्मल कनीना, मूलचंद सेवानिवृत्त डीईओ,  शिव लाल करीरा, हरिओम मेई, श्रीराम बाघोत, मुन्नी लाल साहब, राजबीर बाघोत, इन्द्रजीत सरपंच ताजपुर, धर्मपाल सरपंच गुढ़ा, मुरारी सरपंच नूनी अव्वल, धर्मपाल सरपंच सलूनी, ब्रह्म प्रकाश मंडलाना, नरेश शर्मा कनीना, धर्मेन्द्र सरपंच नांगल, सुभाष छौक्कर , अरविंद मांदी, शांति स्वरूप ढाणा, रविन्द्र सरपंच उन्हाणी, मुकेश लावणिया, पुखराज, खेतराम कलवाडी, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ हेमंत शर्मा, सतीश सरपंच बाछौद, दलीप सरपंच कुंजपुरा, रामजीलाल मित्तल चैयरमेन, सतेंद्र चेयरमैन कुक्सी और सौरभ कांटी सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, नम्बरदार और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button