ब्रेकिंग न्यूज़

साफ्टबॉल मैच में 10वीं कक्षा ने 9वीं को हराया

बाल दिवस पर रा.उ.वि. घुसकानी में लड़कियों के सॉफ्टबॉल मैच का हुआ आयोजन

भिवानी, 14 नवंबर : जिला के गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में वीरवार को बाल दिवस के मौके पर कक्षा 10वीं और 9वीं के बीच लड़कियों की सॉफ्टबॉल मैत्री मैच का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने किया तथा अध्यक्षता मुकेश सांगवान ने की। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की लड़कियों ने बाजी मारी। जिन्हे विद्यालय मुख्याध्यापक ने सम्मानित कर हौसला बताया। मैच में निर्णायक मंडल की भूमिका शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने निभाई।
इस मौके पर शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य होते है और वह बगीचे में खिले हुए फूलों के समान होते है। हमें उनका ध्यान रखना चाहिए और उन्हें प्यार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और उन्हें देश का भविष्य मानते थे। तथा उनका बच्चों के प्रति उनके प्रेम को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि बाल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा एवं उनके प्रयास को सामूहिक रूप से प्रशंसा करना होता है, जिससे उनका उत्साहवर्धन होता है। ऐसे में बाल दिवस किसी एक दिन ना होकर प्रतिदिन मनाना चाहिए। जिससे कि बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हे खेल व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहे।
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है, जो कि विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से बाहर निकालने के लिए खेल बेहद जरूरी है। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को जरूर अपनाना चाहिए। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, गुड्डी देवी, बबीता संस्कृत अध्यापिका, सविता, पूनम देवी, सुमन, सुदेश देवी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button