सुनील वर्मा नंबरदार बने जिला कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर
![](https://onlinedainikbhaskar.com/wp-content/uploads/2024/09/11bwn1-3-720x470.jpg)
भिवानी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान की सहमति से जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर की सूची जारी की है। जारी की गई सूची में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के उप चेयरमैन सुनील वर्मा नंबरदार को जिला कांग्रेस कमेटी भिवानी का वरिष्ठ मीडिया कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस मीडिया कोर्डिनेटर नंबरदार ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता आलोक शर्मा, सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा , पूर्व मंत्री कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप सिंह, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, विधायक दान सिंह, बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी केवल ढिंगड़ा, चांदवीर हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी शादीलाल कपूर आदि का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें प्रदेश कांग्रेस ने दी है, उसका पूरी तरह से निवर्हन किया जाएगा और कांग्रेस संगठन को और भी अधिक मजबूत करने पर बल दिया जाएगा। नंबरदार पिछले 30 वर्षों से राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। वे इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन सचिव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबीसी आदि पदों पर रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों ने भी कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में डा.देवेन्द्र कुमार, साहिल वर्मा, संजय कुमार, भरत सिंह, कुलदीप कुमार, मलखान सिंह आदि शामिल हैं।