राज्य

सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित

भाजपा के परिवार को बढ़ाना ही सदस्यता अभियान का लक्ष्य : विनोद चावला

भिवानी, 03 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टीभ्द्वारा चलाए जा रही सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को स्थानीय विश्राम गृह में भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा हुई तथा सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला ने की। बैठक को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए वे सदस्यता अभियान को और भी तेजी एवं गंभीरता से पूर्ण करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडक़र संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकें तथा आमजन हित की योजनाओं को और भी मजबूती से क्रियान्वित किया जा सकें। चावला ने कहा कि वे नागरिकों को 8800 002024 पर मिस कॉल कर भाजपा का सदस्य बनने की जानकारी दे। उन्होंने कहा कि भाजपा के परिवार को बढ़ाना ही सदस्यता अभियान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार इसलिए बनी है, क्योंकि भाजपा की अपनी नीतियां और नेता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो काम किए हैं, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। चाहे वह किसानों के लिए हो या युवाओं के लिए। यह सब देखकर जनता ने ऐसी सरकार चुनी है, जो जनहित के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि हर आदमी और महिला भाजपा का सदस्य बनाना है, हमें उनके बीच पहुंचना हैं और संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख शंकर धूपड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है और देश लगातार विकास की राह पर तेजी से बढ़े, इसके लिए हमें भी प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि देश में लोगों को सुशाशन, भय भ्रष्टाचार मुक्त शासन, युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ देश को समृद्ध एवं खुशहाल का काम भाजपा सरकार कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख शंकर धूपड़, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावल, नगर मंडल महामंत्री अधिवक्ता राहुल नरेंद्र शर्मा, अधिवक्ता नरेंद्र दीवान, टोनी राठौड़, पवन चौहान, संजय सिंगला, पिंकी नागर, मुकेश नागर, पुनीत वालिया, मा. प्रवीण पूर्व पार्षद, कमल किशोर बंधु, अनिल सोलंकी, कुलदीप वालिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button