HimachalHimachalLifestylerajasthansidhi si baatराज्य

सत्ता की भूख में लोकतंत्र को भूल गई भाजपा:कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 22 नवंबर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने  महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा में सत्ता की भूख इस कदर हावी है कि वह लोकतंत्र और संविधान तक को भूल गई, आज भाजपा लोकतंत्र मिटाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के मद में चूर भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रख दिया है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास रहा ही नहीं है, देश ने महाराष्ट्र में भाजपा का असली चेहरा देख लिया है, किस प्रकार से मतदाताओं को लुभाने के लिए उनके वोट  खरीदें गए। एक वरिष्ठ भाजपा नेता पर नोट बांटने के आरोप लगे सभी ने देखा, कैसे लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए राजनीतिक दलों में तोडफोड का काम शुरू कर रखा है, महाराष्ट्र में किस प्रकार शिवसेना और एनसीपी में तोड़फोड़ कर सरकार बनाई क्योंकि भाजपा को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रहा ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सदा ही जनता को गुमराह करती आई है पर अब जनता भाजपा  के जाल में फंसने वाली नहीं है, जनता सच जान चुकी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रहा है, उन चुनाव में भी इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करने जा रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि ईवीएम का मुद्दा कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष उठाया गया था पर चुनाव आयोग ने जो जवाब दिया उससे सब हैरान है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर कांग्रेस अपना पक्ष हर मंच पर उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में भाजपा लोकतंत्र को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार कांग्रेस है और वे कांग्रेस को छोड़कर कभी भी कहीं जाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने में लगी हुई है, झूठी घोषणाएं करना  और फिर उन्हें पूरा न करना यही भाजपा की विशेषता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे बता देंगे कि जनता बदलाव चाहती है।

Related Articles

Back to top button