ब्रेकिंग न्यूज़

सेंट जेवियर्स स्कूल में मनाया बाल दिवस व गुरु पर्व

भिवानी, 14 नवंबर। बाल दिवस देवसर में 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती होती है। पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया। बच्चों के लिए खुशियों से भरा यह दिन उनके भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स में एक स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। स्पेशल असेंबली में बाल दिवस व गुरु नानक देव की 555 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधक मनीष सिंह, स्कूल निर्देशिका कीर्ति चौहान व प्रधानाचार्या कीर्ति आहूजा उपस्थित रही। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू व गुरू नानक देव की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पित किए। स्पेशल असेंबली की मंच संचालिका छात्रा द्विशी व विनती रही। सर्वप्रथम छात्रा शान्वी के द्वारा बाल दिवस पर कविता सुनाई गई। छात्रा सोनल व प्रतीक्षा के द्वारा चाचा नेहरू व गुरु नानक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी शिक्षाओं को छात्रों के  सम्मुख अपनी स्पीच के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे चाचा नेहरू की वेशभूषा धारण कर  गुलाब लगाए नजर आए। नन्हे-मुन्ने छात्रों ने मन मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। गुरू नानक पर्व के अवसर पर नानक जी की शिक्षाओं का अनुसरण करवाते हुए छात्रा आराध्या ने गुरुवाणी के माध्यम से उनकी महिमा का स्वरूप समझाया। अंत में छात्रों के द्वारा एक मधुर ध्वनि में संगीत का गायन भी किया। प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन से ही प्रेरणा बनाए रखने के लिए प्रयास की आवश्यकता होती है। बाल दिवस पर बच्चों  को इस दिन के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सफलता की सीढ़ियों अत्यंत गरिमा और  सम्मान के साथ चढ़ें। बच्चे हमारे राष्ट्र के निर्माण खंड है।

Related Articles

Back to top button