ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

सखी बीमा योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में साबित होगा सराहनीय कदम : जयसिंह वाल्मीकि

भिवानी, 14 दिसंबर : वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी एवं सिंचाई एवं जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक सराहनीय कार्य कर रही है। जिसके चलते आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं से खुश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की महिलाओं के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर अनेक कार्य किए है, जिसके चलते आज महिलाएं हर क्षेत्र में खूब नाम काम रही है। उन्होंने कहा कि हालही में राज्यसभा में भी भाजपा ने हरियाणा से रेखा शर्मा को उम्मीदवार बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य किया है। इसके अलावा सखी बीमा योजना के तहत प्रदेश में 33 हजार के लगभग महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हे बीमा सखी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को मानदेय भी दिया जाएगा। जो कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सराहनीय कदम है। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार अंतोदय की भावना से काम करते हुए प्रत्येक वर्ग की भलाई की दिशा में बिना भेदभाव के काम कर रही है। जिसका नतीजा यह है कि आज पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। जो कि भाजपा की जनहित की स्पष्ट सोच का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button