rajasthanधर्मब्रेकिंग न्यूज़

श्री गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर पर नागा बाबा ने भक्तों को दिये दर्शन

श्री गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर पर नागा बाबा ने भक्तों को दिये दर्शन

 

उदयपुर। परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर पर शिवरात्रि पर्व पर विद्वान पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर मन्दिर पर तपोनिधि श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के काशी, हरिद्वार, अमरनाथ, प्रयाग आदि के महान त्यागी, तपस्वी संतों ने भी गुप्तेश्वर मन्दिर में पधार कर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। हजारों भक्तों का दिन भर दर्शन के लिए तांता लगा रहा। श्री गुप्तेश्वर महादेव भजन मंडली द्वारा पूरे दिन व रात्रि भजनों का आनंद लिया गया। साय 6.15 बजे आरती के बाद 8.15 बजे से चार प्रहर रुद्राभिषेक पूजन प्रारंभ हुआ। जिस दौरान महाआरती क्रमशः 10.15 बजे प्रथम प्रहर, 12.15 बजे द्वितीय प्रहर, 2.15 बजे तृतीय प्रहर, 4.15 बजे चतुर्थ प्रहर की आरती हुई।

तत्पश्चात ब्रह्म मुहूर्त में मन्दिर परिसर में विराजित देव प्रतिमाओं का अभिषेक, स्नान, पूजन के पश्चात 7.15 बजे महा आरती व सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। श्री गुप्तेश्वर महादेव का पूजा विधान तपोनिधि श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की गुरु परंपरा के अनुसार विद्वान ब्राह्मणों और संतों की देखरेख में पूर्ण किया गया।

Related Articles

Back to top button