राज्य
श्रीश्याम संकीर्तन मंडल रजि. भिवानी द्वारा श्रीश्याम जन्मोत्सव 12 को
श्रीश्याम जन्मोत्सव पर मनमोहक झांकियों एवं भजन-कीर्तन का होगा आयोजन : प्रधान राजेंद्र मलिक
भिवानी, 09 नवंबर : श्रीश्याम संकीर्तन मंडल रजि. भिवानी द्वारा आगामी 12 नवंबर को श्रीश्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न मनमोहक झांकियां एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए श्रीश्याम संकीर्तन मंडल रजि. भिवानी के प्रधान राजेंद्र प्रसाद मलिक व कोषाध्यक्ष राकेश कौशिक ने बताया कि 12 नवंबर को श्रीश्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थानीय भोजा वाला तालाब स्थित श्रीश्याम बाबा मंदिर में सुबह 9 बजे से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसके तहत विभिन्न मनमोहक झांकियां एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मंडल के समस्त पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि श्रीश्याम बाबा जन्मोत्मव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। प्रधान राजेंद्र प्रसाद मलिक व कोषाध्यक्ष राकेश कौशिक ने कहा कि श्रीश्याम जन्मोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के अवतार खाटू श्याम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें कलियुग के देवता के रूप में माना गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का महत्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक भी है। लोग यहां एकत्र होकर एक-दूसरे से मिलते हैं, और सद्भावना एवं भक्ति का वातावरण बनता है। श्रीश्याम जन्मोत्सव भक्तों को एकता, धैर्य, और समर्पण का संदेश देता है और उनके जीवन में शांति, संतोष और आस्था का संचार करता है।