श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जताई खुशी
भिवानी, 17 अक्तूबर। तोशाम से भाजपा विधायक श्रुति चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कार्यकत्र्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। खुशी जताते हुए समाजसेवी कल्लू भट्ट ने कहा कि श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से हर कार्यकत्र्ता में खुशी की लहर है। वे पूर्व कृषि मंत्री स्व. सुरेन्द्र सिंह के सपनों को पूरा करेंगी तथा जिले व प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी दोनों मिल कर जिले का संपूर्ण विकास करवाएंगी। अब भिवानी जिला भी पिछड़ा नहीं रहेगा। इसके साथ-साथ वे प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगी।