ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने पूर्व कृषि मंत्री स्व. सुरेंद्र सिंह की जयंती पर किया नमन

स्व. सुरेंद्र सिंह ने हमेशा सरल जीवन व सिद्धांतों की राजनीति की : जयसिंह वाल्मीकि

भिवानी, 15 नवंबर : पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह की जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने शुक्रवार को गांव दांगकलां में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जयसिंह वाल्मीकि ने पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए जनहित के कार्यो की जानकारी उपस्थित लोगों को देते हुए उन्हे किसानों का सबसे बड़ा हितैषी बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि स्व. सुरेन्द्र सिंह ने हमेशा किसान भलाई की सोच रखी तथा किसानों के हित में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की, जिनका लाभ आज तक किसान उठा रहे है। उन्होंने कृषि मंत्री रहते पूरे देश में राजस्व रिकॉर्ड ऑॅनलाईन करवाया। जिसके चलते किसान पटवारी व दलालों के चंगुल से आजाद हो पाया। उन्होंने कहा कि आज बहुत से नेता किसान हितैषी होने की बात कहते है तथा बड़े-बड़े दावे करते है, लेकिन स्व. सुरेंद्र सिंह ने जमीनी स्तर पर किसानों के हित एवं उत्थान के लिए कार्य किया था। उन्होंने कहा कि स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह ने सरल जीवन एवं सिद्धांतों की राजनीति की। जयसिंह वाल्मीकि ने कहा कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी व केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. बंसीलाल व पूर्व कृषि मंत्री स्व. चौ. सुरेंद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समान रूप से प्रदेश का विकास करवाने का काम कर रही है। इस अवसर पर चरण सिंह श्योराण, सोनू, बलजीत, विनोद यादव, नरेश पंघाल, पवन कुमार, नरेश कुमार शर्मा, शुभम, अरमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button