राजनीति
विकास की गंगा बहाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नायब सैनी : जेपी कौशिक
भिवानी। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर आज भाजपा सदस्य एवं भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व सह सचिव जेपी कौशिक ने स्थानीय बावड़ी गेट क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि हरियाणा की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर मोहर लगाई है।
हरियाणा की जनता ने सच्चाई एवं ईमानदारी की परिपाटी कायम की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने पहली बार एक नया इतिहास कायम किया किया कि बिना पर्ची-बिना खर्ची के लगभग डेढ़ लाख नौकरियां लगाकर जनता का मान बढ़ाया तथा पूरे हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य करवाए गए।
उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण एवं भलाई के लिए योजनाएं लागू की थी, जिनको प्रदेश की जनता ने खूब सराहा तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार को चुना। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हजारों युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। इसके अलावा महिलाओं के कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।
इस अवसर पर पूर्व सहसंयोजक सुनील वर्मा नंबरदार, प्रवीन गुप्ता, शिवम कौशिक, चिमन वाल्मीकि, सत्यनारायण, राजेंद्र कुमार, पवन शर्मा आदि कार्यकर्ता