charkhi dadriEducation

यदुवंशी मंदौला में राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया​

नरेंद्र राजपूत, चरखी दादरी। यदुवंशी शिक्षा निकेतन, मंदौला में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महान स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल ईश्वर कोकिला सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने नारी शक्ति और महिलाओं की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए।प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने नारी की महानता पर सुंदर कविताएँ प्रस्तुत कीं और देश की महान महिलाओं के चित्र बनाकर उनके योगदान को दर्शाया। विद्यार्थियों ने सरोजिनी नायडू के जीवन से प्रेरणा लेते हुए, उनके संघर्ष और उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा,ष्नारी शक्ति समाज की रीढ़ है। यदि महिलाएँ शिक्षित और सशक्त होंगी, तो राष्ट्र का विकास स्वतः ही होगा। सरोजिनी नायडू जैसी महान विभूतियों के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिया जाना चाहिए।ष्वहीं, डीन श्री नौरंग लाल ने कहा,ष्महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी शक्ति और क्षमता को साबित किया है। हमें नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि हर लड़की अपने सपनों को साकार कर सके।विद्यालय के अध्यक्ष श्री राम बहादुर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा,हमारा विद्यालय हमेशा से शिक्षा और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महिला सशक्तिकरण और समानता के महत्व को समझने का अवसर मिला। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे, उन्हें शिक्षा और समान अवसर प्रदान करने में सहयोग करेंगे।विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button