यज्ञ और सनातन धर्म का पालन करना परमात्मा के मार्ग को प्राप्त करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका : संजनानंद गिरी महाराज

कुरुक्षेत्र । कामाख्या शक्तिपीठ की उपासिका व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी संजनानंद गिरी ने कहा कि यज्ञ और सनातन धर्म का पालन करना परमात्मा के मार्ग को प्राप्त करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है और उनका मां कामाख्या की चतुष्पथ धर्मयात्रा में शामिल होने का यही तात्पर्य है कि धर्म यात्राएं न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और शारीरिक रूप से भी अत्यंत भाग्यशाली होती हैं। इस यात्रा के माध्यम से कामाख्या धर्म यात्रा में लोगों को जुडऩे का मौका मिलता है। वे मंगलवार को पिपली विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से आगामी अखिल भारतीय चतुष्पथ धर्म यात्रा में शामिल होने हेतु हरियाणा की जनता का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि इस धर्मयात्रा का मुख्य उद्देश्य मां कामाख्या के प्रति जो भ्रांतियां फैलाई जा रही है उसे निकालना है, क्योंकि मां मां होती है। वे पहली बार एक महिला होने के नाते मां कामाख्या की धर्मयात्रा कर रही हैं। इस यात्रा से परंपराओं, संस्कारों व व्यक्तियों को आधुनिकता के साथ जोडऩे का काम किया जा रहा है। इसके साथ साथ यात्रा के माध्यम से महिलाओं को जोडऩा भी उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाएं काफी पीछे हैं। महिलाओं को मान सम्मान दिलाना और यात्रा के साथ जोडऩा, नारी शक्ति को आगे बढाना ही उनका उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि धर्म जागरण व वैश्विक सद्भाव की अलख जगाना ही अखाड़ों के महामण्डलेश्वरों का कर्तव्य है। पूज्य आदि शंकराचार्य भगवान के द्वारा की गयी चतुष्पथ धर्म यात्रा से जैसे समूचे विश्व में भारत का धर्म ध्वज गौरवान्वित हुआ था। उसी तरह एक बार फिर से भारत की धरती से ये धर्म संदेश पूरे विश्व में गूंजेगा कि हम वैश्विक धर्म ध्वज के वाहक हंै। धर्म, पर्यावरण व विश्व शातिं की कामना के साथ इस यात्रा की शीघ्र शुरुआत होगी। श्रीमद्भागवत के प्राकट्य स्थल कुरुक्षेत्र से इस यात्रा के आह्वान जैसे सुअवसर से ज्यादा मंगल और क्या होगा, ऐसी भावना उन्होंने व्यक्त की, इस विशाल संकल्प व यात्रा हेतु तैयारियां जोरशोर से जारी हैं।
यात्रा के मीडिया सलाहकार व मशहूर फिल्म निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि समूचे भारतवर्ष में प्रतिष्ठित लोग व कार्यकर्ता स्वामी के निर्देशन में तैयारियां कर रहे हैं। प्रमुख समाजसेवी व मां कामाख्या दिव्य धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा इस महाआयोजन के मुख्य सचिव व संयोजक हैं ।
इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान कटारिया, रामकुमार राहुल, राजपाल, केसी रंगा, महिपाल फुले, सूर्य चौधरी, सूरजभान मेहरा, वेद प्रकाश पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, कर्मजीत सिँह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ईशरगढ कुरुक्षेत्र, गुरपेज सिँह सेखों संघोआ, मनीष केश्वर संधीर, अनिल केशवर संधीर, लक्ष्मण पूर्व सरपंच कौलापुर, अनिल बराना पूर्व सरपंच, बिट्टू पूर्व सरपंच लाठरों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।